फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFR Railway Requirement: रेलवे ने निकाली 5000 से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Sat, 04 Jun 2022 12:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NFR Railway Requirement: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NFR Railway Requirement: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप रेलवे में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अपरेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।  जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें।

विज्ञापन

NFR Railway Requirement: इतने पदों पर है भर्तियां
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी किए गए अपरेंटिस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 5636 निर्धारित की गई है। 

डिवीजन और वर्कशॉप के अनुसार पदों का विवरण
  • कटिहार (KIR) और टीडीएच कार्यशाला के लिए पदों की संख्या- 919
  • अलीपुरद्वार (APDJ) के लिए पदों की संख्या- 522
  • रंगिया (RNY) के लिए पदों की संख्या- 551
  • लुमडिंग (एलएमजी), एस एंड टी / वर्कशॉप / एमएलजी (पीएनओ) और ट्रैक मशीन / एमएलजी के लिए पदों की संख्या- 1140
  • तिनसुकिया (TSK) के लिए पदों की संख्या- 547
  • नई बोंगाईगांव कार्यशाला (NBQS) और ईडब्ल्यूएस/बीएनजीएन  के लिए पदों की संख्या- 1110
  • डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS) के लिए पदों की संख्या- 847
 

NFR Railway Requirement: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in 30 जून, 2022 से पहले तक पूरा कर लें। आवेदन प्रक्रिया इस तारीख को रात दस बजे समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

NFR Railway Requirement: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदक के पास में संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 अप्रैल, 2022 तक 15 साल से अधिक और 24 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

NFR Railway Requirement: ऐसे करें अपना आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसक प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें