फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Recruitment 2022: सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, यहां जानिए भर्ती से महत्वपूर्ण जानकारी

सार

UPSC ने NDA/NA 2022 की पहली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (NDA/NA-2022) की पहली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2021 से लेकर 11 जनवरी 2022 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवार भारतीय सेनाओं में लेफ्टिनेंट, मेजर, कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल, ब्रिगेडियर व मेजर जनरल आदि के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। एनडीए/एनए परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी व नवल अकादमी में शामिल होकर देश सेवा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2022 को वस्तुनिष्ट प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार किए गए स्पेशल FREE NDA Mock Test- Attempt Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।  

आवेदन की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता  

नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नेवल एकेडमी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा बारहवीं में अध्ययनरत स्टूडेंट्स भी इस एग्जाम के लिए अपनी दावेदारी कर सकते हैं। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए। 

प्रशिक्षण के समय मिलने वाला वेतन-  

IMA में ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स को 56,100 प्रति माह का स्टिपेन्ड दिया जाता है। सैलरी और पे स्केल अलग-अलग होते हैं, जो नीचे विवरण में उल्लेख किया गया है :   

विज्ञापन

किस पद के लिए निर्धारित है कितनी मसिक सैलरी 
लेफ्टिनेंट- ₹15,600-₹39,100 
कैप्टेन- ₹15,600-₹39,100 
मेजर- ₹15,600-₹39,100 
लेफ्टिनेंट जनरल- ₹37,400-₹67,000 
कर्नल- ₹37,400-₹67,000 
ब्रिगेडियर- ₹37,400-₹67,000 
मेजर जनरल- ₹37,400-₹67,000 
लेफ्टिनेंट जनरल - ₹67,000-₹79,000
और डिटेल में पढ़ें 

कितना जाता है कट ऑफ स्कोर :

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के जरिए वर्ष 2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 के लिखित परीक्षा का कटऑफ स्कोर लगभग 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कट ऑफ स्कोर 723 मार्क्स रहा था। इसी प्रकार NDA & NA (II) 2019 के लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर करीब 346 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कटऑफ स्कोर 709 मार्क्स गया था। इसके अलावा NDA & NA (I) 2019 के लिखित परीक्षा का कटऑफ स्कोर लगभग 342 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कटऑफ स्कोर 704 मार्क्स तक रहा था। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें