वे अभ्यर्थी जिनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, मेजर, कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल, ब्रिगेडियर व मेजर जनरल बनने का है ऐसे उम्मीदवार नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नवल एकेडमी (NDA/NA-I) के लिए आवेदन करके अपने इस सपने को साकार बना सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा यह एग्जाम एक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। आयोग की नई नियमावली के अनुसार, अब इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं। गौरतलब हो कि यूपीएससी ने अपने निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, बीते 22 दिसंबर 2021 को एनडीए/एनए-I का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा रविवार, 10 अप्रैल 2022 को कराई जानी है। इस एग्जाम की खास बात यह है कि जिन कैंडिडेट्स के पेपर-I में निर्धारित अंक नहीं आते हैं उनके पेपर-II की कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया जाता है। ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास तैयारी करने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इस एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता के स्पेशल NDA/NA Online Classes- Join Now कोर्स बैच को तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं। इस बैच को सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी की पूरी टीम ने मिलकर एक खास तरह से डिजाइन किया है। इस स्पेशल कोर्स बैच को ज्वॉइन करने वाले स्टूडेंट्स की घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से पक्की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही मॉक टेस्ट, क्लासरूम नोट्स, महत्वपूर्ण सवालों के खास पीडीएफ नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
एनडीए की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी को ही SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसकी लिखित परीक्षा में पेपर-1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर-2 जनरल एबिल्टी टेस्ट (GET) होता है। कुल 900 अंक की इस परीक्षा में 300 नंबर की मैथ्स होती है इसके अलावा अन्य 600 अंक का पेपर जीएटी विषय के लिए कराया जाता है। जहां मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वहीं जीएटी पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई-ढाई घंटे का समय दिया जाता है।
नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नवल एकेडमी की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के अंतगर्त दो पेपर देने होते हैं, जिसमें पहले प्रश्नपत्र गणित का होता है। अभ्यर्थियों को इस पेपर में कम से कम 75 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। इसके बाद ही उनके दूसरे प्रश्नपत्र यानी जनरल एबिल्टी टेस्ट (GET) का मूल्यांकन किया जाता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।