फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA/NA Exam 2023 : जानें कितने अभ्यर्थी लेते हैं एनडीए में हिस्सा और पिछले 5 सालों में क्या रही है कटऑफ

Wed, 07 Dec 2022 02:49 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

NDA/NA I 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होने वाली है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल में किया जाएगा। इस परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग लेने का अनुमान है। 
विज्ञापन
UPSC NDA 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेनाओं में शामिल होकर अफसर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होगी और यह 10 जनवरी 2023 तक चलेगी। वहीं इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जा सकता है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 12वीं पास/अपीयरिंग छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA Online Course 2023 : Join  Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के साथ इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए एनए सिलेबस 
एनडीए एनए सैलरी 
एनडीए एनए मॉक टेस्ट 
एनडीए एनए पिछले प्रश्न पत्र 
एनडीए एनए ईबुक 

कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इससे भी पहले आयोजित की गई NDA/NA II प्रवेश परीक्षा 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 5.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। NDA/NA की पिछली परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA प्रवेश परीक्षा I 2023 में भी तकरीबन 6 से 7 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

पिछले 5 सालों में कितना गया है कटऑफ

NDA/NA I 2022 की लिखित परीक्षा में कट ऑफ 360 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कट ऑफ 720 मार्क्स गई थी। वहीं NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कट ऑफ 355 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कट ऑफ 726 मार्क्स गई थी। जबकि NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स और NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA II 2019 में लिखित परीक्षा का कट ऑफ 346 मार्क्स, NDA/NA I 2019 में 342 मार्क्स, NDA/NA II 2018 में 325 मार्क्स, NDA/NA I 2018 में 338 मार्क्स, NDA/NA II 2017 में 258 मार्क्स तथा NDA/NA I 2017 में 342 मार्क्स गया था।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET और NDA जैसी परीक्षाओं के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट करके या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें