फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022 : NDA के जरिए तीनों सेनाओं में अफसर बनते हैं अभ्यर्थी, जानें पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मिलती है किस रैंक की नौकरी

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Women in Indian Army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के पास इनमें शामिल होने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार NDA और NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। अभ्यर्थी इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

तीनों सेनाओं में अफसर बनते हैं अभ्यर्थी

NDA/NA परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी तीनों सेनाओं में अफसर बन सकते हैं। गौरतलब है कि NDA में चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है और NA में चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। NDA/NA परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ सालों की पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद तीनों सेनाओं में से किसी एक में उनके विंग के अनुसार कमीशन दिया जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  
NDA सैलरी  
विज्ञापन

NDA सिलेबस 
NDA एलिजिबिलिटी 
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मिलती है किस रैंक की नौकरी :

NDA/NA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद उनके विंग के अनुसार तीनों सैन्यबलों में से किसी एक में अफसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। कैडेट्स को पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनके विंग के अनुसार थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना में सब-लेफ्टीनेंट या वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कैडेट्स को दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें