फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022: परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द ही जारी होगा रिजल्ट, जानें पिछले 5 सालों में कितना गया है कटऑफ

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है।
विज्ञापन
Sample Image - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में शामिल है। UPSC द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 12वीं पास/अपियरिंग अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। UPSC अभी NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित करने जा रही है और इसके जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसके रिवीजन के लिए आप सफलता की मदद ले सकते हैं। आप सफलता के NDA 1 Batch 2023 की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

जल्द ही जारी होगा रिजल्ट :

NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं को इसके रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक चार सितंबर को आयोजित की जाने वाली इस लिखित परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2022 में जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि NDA/NA की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है।

यह भी पढ़ें:      

विज्ञापन

NDA सैलरी      
NDA CUT Off     
NDA Answer Key

पिछले 5 सालों में कितना गया है कटऑफ :

NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कट ऑफ 355 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कट ऑफ 726 मार्क्स गया था। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स, जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA II 2019 में लिखित परीक्षा का कट ऑफ 346 मार्क्स, NDA/NA I  2019 में 342 मार्क्स, NDA/NA II 2018 में 325 मार्क्स, NDA/NA I 2018 में 338 मार्क्स, NDA/NA II 2017 में 258 मार्क्स तथा NDA/NA I 2017 में 342 मार्क्स गया था।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें