फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022 : NDA की लिखित परीक्षा में सिर्फ इस कलर के पेन से आंसरशीट भर सकते हैं अभ्यर्थी, इस परीक्षा से जुड़े इन खास नियमों को जान लें आप

सार

NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी को समाप्त हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाना है।
विज्ञापन
Indian Navy - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया था और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। UPSC द्वारा NDA/NA I 2022 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाना है। अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

परीक्षा से जुड़े इन खास नियमों को जान लें आप :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा की आंसरशीट में आंसर को भरने के लिए उन्हें सिर्फ ब्लैक बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। आंसर के साथ बाकी जानकारियों को भरने के लिए भी अभ्यर्थियों को ब्लैक बॉल पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। NDA/NA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
NDA सैलरी    
विज्ञापन

NDA सिलेबस   
NDA एलिजिबिलिटी   
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

कितने पदों के लिए हो रही है परीक्षा :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिए इस बार कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA और NA के लिए किया जाएगा। इनमें से NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

एनडीए में क्या है महिलाओं के लिए करियर विकल्प

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें