अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो एनसीएल ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।