Naval Dockyard Recruitment: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
नेवल डॉकयार्ड मुंबई की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है।आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई, 2022 को निर्धारिती की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
Naval Dockyard Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
इस कार्यक्रम के तहत भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 338 निर्धारित की गई है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 22 अगस्त, 2022 को होगी। इसमें 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इसमें सफल होंगे उन्हें सितंबर महीने में होने वाले साक्षात्कार/स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
Naval Dockyard Recruitment: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में संबंधित ट्रेड में 65 फीसदी अंकों के साथ में आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Naval Dockyard Recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से तरीकों से कर सकते हैं-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Registration से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।