आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस |
50 रुपये |
| अन्य सभी श्रेणियाँ |
500 रुपये |
पात्रता मापदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (एसएससी/मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
| श्रेणी |
विवरण |
| शिक्षा योग्यता |
10वीं कक्षा (एसएससी/मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण |
| आयु सीमा |
18 वर्ष से 30 वर्ष |
| छूट |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक के लिए |
अधिसूचना में कहा गया है, "NABARD उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और लागू अपेक्षित शुल्क के आधार पर प्रवेश देगा और भर्ती प्रक्रिया/जॉइनिंग के चरण में उनकी पात्रता की पुष्टि करेगा। यदि किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई कोई भी जानकारी गलत/गलत है या बैंक के अनुसार उम्मीदवार पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसे जॉइन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
नाबार्ड ने कहा कि कॉल लेटर/सूचना पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन लिंक इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे7 उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। फॉर्म भरने, फीस का भुगतान करने या कॉल लेटर डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या के लिए आप http://cgrs.ibps.in पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ईमेल के सब्जेक्ट बॉक्स में “NABARD ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा” जरूर लिखें।