फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकलीं 547 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 10 Jan 2022 03:21 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट   mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण।
विज्ञापन
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 547 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। कानून की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड व जानकारियों को जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई जानकारियों को विस्तार से पढ़ें और फिर आवेदन करें।

 

विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022 की ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि: 7 जनवरी 2022
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2022

 


MPSC Recruitment 2022 भर्ती विवरण

सहायक लोक अभियोजक - 547 पद

 


MPSC Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड

उम्मीदवार के पास शैक्षिक योग्यता के तहत कानून की डिग्री होनी चाहिए।

 

MPSC Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है।

 

MPSC Recruitment 2022 का ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए तैयारी करें।

 

MPSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण पर क्लिक करें और अपनी प्रोफाइल तैयार करें।
  • पंजीकरण के लिए अपनी जानकारियों को भरें।
  • अब अपनी इच्छा अनुसार पदों के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरते हुए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अपने आवेदन पत्र की एक प्रति को डाउनलोड कर लें।
  • आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।

 

विज्ञापन


MPSC Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के लिए -  719 रुपये
  • आरक्षित वर्ग के लिए - 449 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें