महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ग्रुप सी के तहत कुल 900 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स असिस्टेंट और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों के लिए एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीएससी ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। उम्मीदवार अभी जल्द ही वेबसाइट में जाकर सभी पात्रता मानदंड व अन्य जानकारियों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।