इस तारीख को होनी है परीक्षा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 05 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फरवरी-मार्च, 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 228 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 नवंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष मांगी गई है। वहीं, आवेदकों को 394 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी जमा करने होंगे। शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।