फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC ANSWER KEY: महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 23 Dec 2022 11:36 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Forest Service Final Answer Key 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
MPSC Stenographer Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Forest Service Final Answer Key 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http: //www.mpsc.gov.inपर जाकर उत्तर कुंजी की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आयोग ने 03 अक्तूबर 2022 को राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021-वन सेवा के लिए लिखित मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। इससे पहले आयोग ने महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। अब, विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन के बाद, आयोग ने इन पदों के लिए फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए लिखित मुख्य परीक्षा वन सेवा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तर सत्यापित कर सकते हैं।

MPSC Forest Service Final Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'Adv.No.063/2022 महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा मुख्य परीक्षा 2021-वन सेवा फाइनल उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एमपीएससी वन सेवा अंतिम उत्तर कुंजी 2022 की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
  • एमपीएससी वन सेवा अंतिम उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करें और सेव कर लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें