Bank Of Maharashtra Recruitment: बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र आया था। बैंक ने 551 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर से चल रही है। आज यानी 23 दिसंबर आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in के माध्यम से इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसमें सहायक महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सामान्य अधिकारी और विदेशी मुद्रा/कोषागार अधिकारी के पद शामिल हैं। चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस राउंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवार 23 दिसंबर को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर को शुरू की गई थी।
यह होगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1:4 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों से तैयार योग्यता सूची के आधार पर होगा।
Bank of Maharashtra Vacancy यह है पदों की संख्या
-
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) - 03 पद
-
चीफ मैनेजर - 23 पद
-
जनरलिस्ट ऑफिसर: 500 पद
-
फॉरेक्स/ट्रेजरी ऑफिसर: 25 पद
-
कुल खाली पदों की संख्या - 551 पद