फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Answer Key: एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी, तीन जनवरी तक चुनौती देने का मौका

Wed, 29 Dec 2021 11:32 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Answer Key 2020: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आंसर की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 में किया गया था। अंतरिम उत्तर कुंजी के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। 

Sarkari Result MPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

MPSC Answer Key डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर 'लेटेस्ट अपडेट सेक्शन' पर उपलब्ध राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 - फर्स्ट आंसर की' वाले लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। आंसर की डाउनलोड करने के लिए इस फाइल को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2021 Live: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं भर्तियां, अधिकारी बनने के लिए यहां करना होगा आवेदन

सरकारी रिजल्ट MPSC Answer Key को चुनौती देने का मौका

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। अब इसकी अंतरिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। आंसर की को चुनौती देने के लिए 03 जनवरी, 2022 तक का समय है। 
 

सरकारी नौकरी महाराष्ट्र राज्य सेवा के इन पदों पर होगी भर्ती

एमपीएससी के भर्ती अभियान के तहत महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक बेड़े में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक / सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक आयुक्त राज्य कर, समूह विकास अधिकारी, सहायक निदेशक समेत विभिन्न 290 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार संबंधित अधिक विवरण एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें