महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था, वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी न भूलें।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, परीक्षा केंद्र पर बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करें। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 2 जनवरी 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित होगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन कुल 290 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर, एसपी, असिस्टेंट कमीश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, सहायक प्रबंधक आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज आ जाएगा।
4. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।