मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा 2021 प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र यहां आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा देने जाते वक्त एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ अपना प्रवेश पत्र अवश्य परीक्षा केंद्र लेकर जाएं।
प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फिर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना रहेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से 23 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। राज्य सेवा परीक्षा तीन राउंड - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में आयोजित की जाती है। बता दें कि 235 पदों के लिए इस परीक्षा की अधिसूचना 2020 में जारी की गई थी। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को टालना पड़ा था।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I सामान्य अध्ययन में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और इसी तरह पेपर II सामान्य अध्ययन योग्यता को होगा, जिसमें दो घंटे लंबी परीक्षा होगी और इसमें 200 अंकों के प्रश्न होंगे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद पेपर- 2 की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।
एमपीपीएससी एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट -
mppsc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, राज्य सेवा परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र पर क्लिक करें, जो पृष्ठ के नीचे की ओर चमक रहा है।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: अपना विवरण दर्ज कर आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सत्यापन कोड आदि जानकारियां प्रविष्ट करें।
चरण 5: इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 7: डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।