फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Prelims 2020: मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Fri, 20 Aug 2021 08:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी अर्थात फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
MPPSC final answer key - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी अर्थात फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स एग्जाम का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। एमपीपीएससी की राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के उपरांत अंतरिम उत्तर कुंजी 27 जुलाई, 2021 को जारी कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 235 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


एमपीपीएससी की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, फाइनल आंसर की - राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
  • फाइनल आंसर की को देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 


यहां फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। 

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी
प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फिर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना रहेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से 23 नवंबर से 28 नवंबर, 2021 तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। राज्य सेवा परीक्षा तीन राउंड - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में आयोजित की जाती है। बता दें कि 235 पदों के लिए इस परीक्षा की अधिसूचना 2020 में जारी की गई थी। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को टालना पड़ा था। एमपीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-I सामान्य अध्ययन में 200 अंकों के प्रश्न होते हैं। इसी तरह पेपर- II सामान्य अध्ययन योग्यता का होता है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें