24 अप्रैल को होगी एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 अप्रैल, 2022 का दिन राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए निर्धारित किया है। आयोग इसके लिए 15 अप्रैल, 2022 को प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 63 पद भरे जाने हैं। जिसमें से 08 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए हैं, 40 रिक्तियां वन रेंजर पदों के लिए और 15 पद परियोजना प्रबंधक के पद के लिए हैं।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (आरक्षित उम्मीदवारों को छूट देय)
- सहायक वन संरक्षक - 21 से 40 वर्ष के बीच।
- फॉरेस्ट रेंजर/ प्रोजेक्ट मैनेजर - 21 से 33 वर्ष के बीच।
MPPSC Forest Service Exam के लिए आवेदन शुल्क
MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को केवल 250/- रुपये का भुगतान करना होगा।
एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा 2021 आवेदन-चयन प्रक्रिया
एमपी पीएससी की ओर से राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की आवेदन विंडो 10 जनवरी से 09 फरवरी, 2022 के बीच खोली जाएगी। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।