UPSC NDA-NA I 2022 Notification: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी या एनडीए / एनए-I 2022 के अगले भर्ती चक्र के लिए अधिसूचना बुधवार, 22 दिसंबर, 2021 को जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के साथ ही, सभी पात्र उम्मीदवारों पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म की विंडो भी खुल गई है। एनडीए एनए-I परीक्षा के माध्यम से सेना और नौसेना में भर्ती के इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि इस बार 400 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पहले उम्मीदवारों को एक ई-प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा, एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए इस बार नकारात्मक अंकन होगा। इसमें 900 अंकों के लिए गणित और सामान्य योग्यता परीक्षा होगी।