फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB Group 3 Recruitment: मध्यप्रदेश में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Tue, 23 Aug 2022 01:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPEB Group 3 Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 21 से 28 अगस्त, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPEB Group 3 Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड/MPPEB द्वारा  हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जरूरी बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार 23 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार इस मौके को हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 21 से 28 अगस्त, 2022 तक का समय आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दिया गया है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
व्यापम यानी एमपी पीईबी की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 250 रुपये ही लागू होंगे। यह भर्ती ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों के लिए है। 

कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 2557 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें- MPPEB Recruitment 2022
 
विज्ञापन

MPPEB Recruitment: ग्रुप 3 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं।
  • अपने दस्तावेज अपलोड करें, इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क भुगतान पर्ची को भी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें