फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPHC Recruitment 2021: एमपी हाईकोर्ट भर्ती चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के साक्षात्कार का शेड्यूल जारी, यहां देखें अहम निर्देश

Tue, 14 Dec 2021 06:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPHC Bharti 2021 Sarkari Naukri Interview: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की ओर से मंगलवार, 14 दिसंबर, 2021 को जारी अधिसूचना क्रमांक-478/परीक्षा/2021 के माध्यम से मध्यप्रदेश की जिला अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया है। 
विज्ञापन
MP High Court Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP High Court class IV Bharti 2021 Interview Dates: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की ओर से मंगलवार, 14 दिसंबर, 2021 को जारी अधिसूचना क्रमांक-478/परीक्षा/2021 के माध्यम से मध्यप्रदेश की जिला अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल को खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक से देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी (वाहन चालक, भृत्य/ चौकीदार/ जलवाहक, माली एवं स्वीपर) कलेक्टर रेट/ आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारियों की भर्ती (विज्ञापन क्रमांक-120/परीक्षा/2021, दिनांक-26.10.2021) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनके साक्षात्कार दिसंबर के तीसरे सप्ताह से आयोजित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2021 से साक्षात्कार के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

18 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे साक्षात्कार के प्रवेश-पत्र

जिला न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी की उपरोक्त भर्ती के आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है कि वे भर्ती और साक्षात्कार प्रक्रिया के शुरू होने से पहले निम्नलिखित अहम बिंदुओं का अनुसरण कर लें। 
  1. अभ्यर्थी ने जिस जिले के लिए आवेदन किया है उसका साक्षात्कार उसी जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित होगा।
  2. अभ्यर्थी का साक्षात्कार दर्शित तिथियों में से केवल प्रवेश-पत्र में निश्चित की गई तिथि, स्थान व समय अनुसार ही होगा।
  3. (*) से चिन्हित जिले के अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनांक-18.12.2021 (सायंकाल) से उच्च न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। 
  4. (**) से चिन्हित जिले के अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनांक-28.12.2021 (सायंकाल) से उच्च न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
  5. प्रवेश पत्र का प्रिंट-आउट अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन क्रमांक व पासवर्ड दर्ज कर प्राप्त कर सकेगा।
  6. प्रवेश पत्र में वर्णित निर्देशों का पालन करना अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य होगा।
  7. साक्षात्कार दिवस पर अभ्यर्थी को वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त किए गए अपने प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति व समस्त अर्हताकारी दस्तावेज साक्षात्कार केंद्र में लाना अनिवार्य होगा।
  8. पात्रता/ अपात्रता के संबंध में संबंधित जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय का आदेश अंतिम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें