फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHS Bihar Sarkari Naukri 2021: एसएचएस बिहार ने शुरू की सीधी भर्ती, जानिए योग्यता और इंटरव्यू की तारीख

Tue, 14 Dec 2021 04:30 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SHS Bihar Recruitment 2021: राज्य स्वास्थ्य समिति (एसएचएस) बिहार ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट और सीनियर लैब तकनीशियन के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।  
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्वास्थ्य समिति (एसएचएस) बिहार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत पटना में अनुबंध में माइक्रोबायोलॉजिस्ट और सीनियर लैब तकनीशियन की सीधी भर्ती 2021 निकाली है। अभ्यर्थियों का टेस्ट, दोनों पदों के लिए 22 दिसंबर और 23 दिसंबर,2021 को होगा। अभ्यर्थी सीधी भर्ती 2021 के सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से जाकर पढ़ें।

विज्ञापन

उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें तीन महीने के लिए प्रोबेशन पीरियड को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। इस समय अवधि के खत्म होने के बाद उनकी भर्ती हो जाएगी। परिवीक्षा काल के दौरान अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदर्शन पर संतुष्ट होने पर 60 वर्ष तक के लिए इन पदों पर भर्ती मिलेगी। कुल 26 पदों के लिए भर्ती के लिए योग्यता, मानदंड से जुड़ी जानकारी के लिए इसकी अधिसूचना को देख सकते हैं।अधिसूचना एसएचएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जारी की गई है। 

आवेदन पत्र भरकर इंटरव्यू  लिए पहुंचे

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। आवेदनकर्ताओं के लिए वेबसाइट में एक आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराया गया है। इस आवेदन पत्र को भरकर साक्षात्कार के लिए, दी गई तिथियों पर अभ्यर्थी समय से पूर्व पहुंच जाएं। आवेदन पत्र में पद, शैक्षणिक योग्यता के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होगा।

एसएचएस भर्ती के लिए आयु सीमा

आवेदनकर्ताओं की उम्र एक अगस्त, 2021 तक 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा, गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 37 वर्ष (पुरुष), गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 40 वर्ष (महिला), अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) पुरुष/ महिला के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी आवेदनकर्ताओं के लिए उम्र में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
विज्ञापन

एसएचएस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए साक्षात्कार 22 दिसंबर, 2021 को आयोजित किए जाएंगे।
जबकि, सीनियर लैब तकनीशियन के पद के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर, 2021 को होने निर्धारित हैं। 

एसएचएस भर्ती के इंटरव्यू का समय और स्थान

समय : साक्षात्कार दोनों तारीखों पर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।
स्थान : साक्षात्कार का स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल, एसएचएस, बिहार, परिवार कल्याण भवन, शेखपुरा, पटना-800014 रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें