आवेदन की प्रमुख तिथियां
| प्रक्रिया |
तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
18 जुलाई 2025 |
| अंतिम तिथि (बढ़ाई गई) |
25 अगस्त 2025 |
| आवेदन सुधार की अंतिम तिथि |
26 अगस्त 2025 |
| संभावित परीक्षा तिथि |
31 अगस्त 2025 (हो सकती है स्थगित) |
क्या परीक्षा टल सकती है?
एमपीईएसबी ने अभी तक परीक्षा की संभावित तिथि 31 अगस्त 2025 तय की है, लेकिन आवेदन तिथि बढ़ने के कारण परीक्षा की तिथि आगे खिसकना लगभग तय माना जा रहा है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
योग्यता और पात्रता: कौन कर सकता है आवेदन?
- केवल वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने MPESB द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024 को निर्धारित अंकों के साथ पास किया हो।
- आवेदक के पास D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- B.Ed धारकों को इस भर्ती प्रक्रिया में पात्र नहीं माना गया है।
- अभ्यर्थियों को केवल एक ही फॉर्म भरना होगा, चाहे वे किसी भी विभाग के लिए आवेदन कर रहे हों।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, जिससे उनके लिए यह सीमा 45 वर्ष हो जाती है। इसी तरह, राज्य के आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु में छूट का लाभ मिलेगा और उनकी भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply Online" सेक्शन में जाकर "Primary Teacher Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर लें।