फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assistant Professor: यूपी के इस कॉलेज में निकलीं असिस्टेंट प्रोफेसर की ढेरों नौकरियां, जानें रिक्तियां

Sat, 02 Aug 2025 12:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Assistant Professor Recruitment: उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन भेज सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी नीचे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPRTOU Assistant Professor Job: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर उपलब्ध है, जहां से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

पात्रता मानदंड और अनुभव

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं यूजीसी, एनसीटीई, एआईसीटीई, आरसीआई तथा विश्वविद्यालय अधिनियम के नियमानुसार निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिस्टेंस ओपन एजुकेशन (Distance Open Education) में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

साक्षात्कार या लिखित परीक्षा से संबंधित सूचना उम्मीदवारों को केवल ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा, साक्षात्कार की तिथि या समय में किसी भी प्रकार के परिवर्तन अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

विषयवार पदों का विवरण

कंप्यूटर साइंस और पोषण, भोजन एवं आहार विज्ञान विषयों में पांच-पांच पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं पर्यावरण विज्ञान और प्रबंधन विषयों में तीन-तीन पद भरे जाएंगे। इसके अलावा गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र और सांख्यिकी जैसे विषयों में दो-दो पद रिक्त हैं।

आरक्षण व्यवस्था

कुल 35 पदों में से 13 पद अनारक्षित, 9 पद ओबीसी, 8 पद अनुसूचित जाति (SC), 4 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार लागू होगी।
विज्ञापन

संविदा पद और मानदेय

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए की जा रही ये सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 38,000 रुपये का नियत मानदेय दिया जाएगा। यह अनुबंध अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को राहत देते हुए केवल 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान दो माध्यमों से किया जा सकता है:

आरटीजीएस के माध्यम से - A/C No: 86020100001623, IFSC: BARB0VJRTOU
डिमांड ड्राफ्ट (DD) - Finance Officer, U.P. Rajarshi Tandon Open University, Prayagraj के नाम पर बनवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें