फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Patwari Exam 2023: एमपीईएसबी पटवारी व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का संशोधित परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 11 Jul 2023 02:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Patwari Exam 2023 Results Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह-2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क निरीक्षक, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 के संशोधित परिणाम मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
MPESB RESULT - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Patwari Exam 2023 Results Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह-2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क निरीक्षक, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 के संशोधित परिणाम मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 परीक्षा 15 मार्च से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3555 रिक्तियों को भरना है। अंतरिम उत्तर कुंजी 28 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी और उम्मीदवार एक मई, 2023 तक जारी कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठा सकते थे।

 

विज्ञापन

MPESB Patwari Exam 2023 Results Declared डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. 'संशोधित परिणाम - समूह -2 (उप समूह -4) सहायक संपर्ककर्ता, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022' लिंक पर जाएं।
  3. अपना रोल नंबर, टीएसी कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. एमपीपीईबी पटवारी संशोधित परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
  6. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें