JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा नौ अगस्त को रात 11.59 बजे तक है।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
अब JITOCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।