MPESB Patwari Exam 2023 Results Declared: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह-2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क निरीक्षक, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 के संशोधित परिणाम मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 परीक्षा 15 मार्च से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3555 रिक्तियों को भरना है। अंतरिम उत्तर कुंजी 28 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी और उम्मीदवार एक मई, 2023 तक जारी कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठा सकते थे।