फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Exam Answer Key: एमपी ग्रुप 1 ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐस करें चेक

Tue, 25 Jul 2023 04:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Group 1, Group 2 Exam Answer Key: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने समूह 1 (उप-समूह 1 और 2) और समूह 2 (उपसमूह 1), परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी मंगलवार 25 जुलाई 2023 को जारी कर दी है।
विज्ञापन
JKSSB SI Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Group 1, Group 2 Exam Answer Key: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने समूह 1 (उप-समूह 1 और 2) और समूह 2 (उपसमूह 1), परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी मंगलवार 25 जुलाई 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीईएसबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा 21 और 22 जुलाई को आयोजित की गई थी। एमपीपीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य समूह 2 (उपसमूह 1) की कुल 1946 रिक्तियों और समूह 1 (उप-समूह 1 और 2) की 32 रिक्तियों को भरना है। 

जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम प्रकृति की है। इसमें बदलाव किया जा सकता है। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार 50 रुपये प्रति सुझाव शुल्क का भुगतान करके 28 जुलाई 2023 तक आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति सही पाए जाने पर प्रश्नों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

MPESB ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2023 के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने टीएसी कोड और आवेदन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

  • यदि कोई हो तो आपत्ति उठाएं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें