रिक्तियों का ब्योरा
यह भर्ती अभियान स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के तहत विभिन्न पदों के लिए है। इसके तहत 7929 पद माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों को MPTET (2018 या 2023) पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत कुल 10758 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से कई पद विशेष रूप से खेल, संगीत गायन वादन, नृत्य जैसे विषयों के लिए हैं।
पदों का विवरण
- माध्यमिक शिक्षक (विषय): 7929 पद (स्कूल शिक्षा विभाग - 7082, जनजातीय कार्य विभाग - 847)
- माध्यमिक शिक्षक खेल: 338 पद
- माध्यमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन): 392 पद
- प्राथमिक शिक्षक खेल: 1377 पद (स्कूल शिक्षा विभाग - 724, जनजातीय कार्य विभाग - 653)
- प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन): 452 पद (स्कूल शिक्षा विभाग - 422, जनजातीय कार्य विभाग - 30)
- प्राथमिक शिक्षक नृत्य: 270 पद
परीक्षा तिथि और शिफ्ट विवरण
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 से किया जाएगा, जो दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट 2 बजे से 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। जिनमें प्रमुख शहरों के नाम हैं- बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी, उज्जैन आदि।
माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और दो वर्षीय शिक्षा स्नातक डिग्री होनी चाहिए। खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा, जो उम्मीदवार एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है और इस पद के लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता मानदंड
खेल शिक्षक के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री या डिप्लोमा और नृत्य में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके पंजीकृत ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसकी एक कॉपी ले लें।