ई-आधार कार्ड का कराना होगा सत्यापन
उम्मीदवार अगर, ई-आधार कार्ड साथ लाते हैं तो यह तभी मान्य होगा जब यूआईडीएआई इसे सत्यापित कर देगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। एमपीपीईबी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों से भी गुजरना होगा। वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा स्थल के अंदर कैलकुलेटर, बीपर्स, पेजर, मोबाइल, सेल फोन या अन्य बिजली के उपकरण की अनुमति नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए बुलाया जाएगा। एमपीपीईबी एडमिट कार्ड 2020 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
MPPEB MP Police Constable Admit Card
एमपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 4000 रिक्त पदों के लिए 2020 में अधिसूचना जारी की गई थी। इनमें जीडी कांस्टेबल के 3,862 और रेडियो कांस्टेबल के 138 पद शामिल थे। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 06 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना महामारी के दूसरी लहर के कारण टाल दिया गया था।