Ministry of Finance Recruitment 2021: वित्त मंत्रालय ने सहायक रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 53 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जून है। वहीं, रिकवरी ऑफिसर की रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट @financialservices.gov.in पर अधिसूचना और विस्तृत डिटेल चेक कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास लॉ की डिग्री हो। इन विभिन्न रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के जरिए होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।