फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Police: मेघालय पुलिस एसआई-कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 11 Nov 2024 06:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Meghalaya Police Constable, SI Admit Card 2024: मेघालय पुलिस ने कांस्टेबल, एसआई भर्ती के शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meghalaya Police PET Admit Card: मेघालय पुलिस ने कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड सोमवार, 11 नवंबर को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। मेघालय पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि मेघालय पुलिस पीईटी के लिए एडमिट कार्ड लिंक लाइव है।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी पीईटी राउंड की तिथि, समय और स्थान जैसे विवरण देख सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा।

शारीरिक परीक्षण 18 नवंबर से शुरू 

चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। शारीरिक परीक्षण 18 नवंबर से शुरू होने वाला है।

रिक्ति विवरण

मेघालय पुलिस की ओर से कांस्टेबल की 2,968 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इनमें रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • यूबीएसआई: 76 रिक्तियां
  • निहत्थे शाखा कांस्टेबल: 720 रिक्तियां
  • फायरमैन: 195 रिक्तियां
  • ड्राइवर फायरमैन: 53 रिक्तियां
  • फायरमैन मैकेनिक/मैकेनिक: 26 रिक्तियां
  • एमपीआरओ ऑपरेटर: 205 रिक्तियां
  • सिग्नल/बीएन ऑपरेटर: 56 रिक्तियां
  • कांस्टेबल: 1494 रिक्तियां
  • ड्राइवर कांस्टेबल: 143 रिक्तियां

किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 6033164273 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in. पर जाएं।
  • भर्ती टैब चुनें।
  • पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ लॉग इन करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ध्यान दें कि शारीरिक परीक्षण 18 नवंबर से शुरू होगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से पीईटी राउंड की तारीख, समय और स्थान का पता चल जाएगा। शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार याद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें