Mazagaon Dock Recruitment 2023: मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDSL) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mazagaondock.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों के लिए अपरेंटिस ट्रेनी स्कूल में कुल 466 रिक्तियों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों को चयनित ट्रेड के आधार पर 1-2 साल की अवधि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। भर्ती परीक्षा अगस्त में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ग्रुप "ए" मझगांव डॉक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास (गैर-आईटीआई) होना चाहिए।
ग्रुप "बी" लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने संबंधित ट्रेडों में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना चाहिए।
ग्रुप "सी" नौकरी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल): 20 रिक्तियां
इलेक्ट्रीशियन: 31 रिक्तियां
फिटर : 66 रिक्तियां
पाइप फिटर: 26 रिक्तियां
स्ट्रक्चरल फिटर : 45 रिक्तियां
स्ट्रक्चरल फिटर (एक्स-आईटीआई): 50 रिक्तियां
इलेक्ट्रीशियन (एक्स-आईटीआई): 25 रिक्तियां
आईसीटीएसएम: 20 रिक्तियां
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 30 रिक्तियां
आरएसी: 10 रिक्तियां
पाइप फिटर (एक्स-आईटीआई): 20 रिक्तियां
वेल्डर: 25 रिक्तियां
सीओपीए: 15 रिक्तियां
बढ़ई: 30 रिक्तियां
रिगर: 23 रिक्तियां
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): 30 रिक्तियां
ग्रुप "ए" 10वीं पास गैर-आईटीआई चयनित उम्मीदवारों को उन्हें पहले 03 महीनों में 3000 रुपये, अगले 09 महीनों के लिए 6000 रुपये प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष में 6600 रुपये दिया जाएगा।
ग्रुप "बी" (आई.टी.आई उत्तीर्ण) चयनित फिटर स्ट्रक्चरल (एक्स आईटीआई फिटर), इलेक्ट्रीशियन, आईसीटीएसएम, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और आरएसी ट्रेड के लिए चयनित उम्मीदवारों को 8050 रुपये मिलेंगे। पाइप फिटर, वेल्डर, सीओपीए और कारपेंटर ट्रेड के लिए चयनित उम्मीदवारों को उनकी प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7700 रुपये दिए जाएंगे।
ग्रुप "सी" (8वीं कक्षा उत्तीर्ण) गैर-आईटीआई चयनित उम्मीदवारों को उनके पहले 3 महीनों में 2500 रुपये अगले 09 महीनों के लिए 5000 रुपये प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष में उन्हें 5500 रुपये दिए जाएंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagaondock.in पर जाएं।
होमपेज पर करिअर टैब के तहत 'ऑनलाइन रिक्रूटमेंट' पर क्लिक करें।
अब अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल पर क्लिक करें।
ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर, पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
मझगांव डॉक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें ऑनलाइन आवेदन के साथ अपनी वैध जाति/दिव्यांग प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।