फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2024: महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 05 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Sat, 30 Dec 2023 07:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPSC Recruitment 2024: महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
MPSC Recruitment 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPSC Recruitment 2024: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी)  की तरफ से महाराष्ट्र सिविल सेवा (एमसीएस) परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ग्रुप-ए और बी पदों के लिए राज्य सेवाओं में 205 पद, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवाओं में 26 पद और महाराष्ट्र वन सेवा में 43 पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 05 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी, 2024 तक है। 

विज्ञापन

तीनों परीक्षाओं के लिए शुल्क का भुगतान भी 24 जनवरी 2024 तक कर सकेंगे। उम्मीदवार 25 जनवरी, 2024 तक एसबीआई में चालान द्वारा परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए चालान की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2024 को बैंक कार्यालय समय के दौरान है।

MPSC Recruitment 2024 परीक्षा तिथियां

महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा (संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024) 28 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा (मुख्य परीक्षा 2024) 14 से 16 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र वास्तुकला इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य 2024) 23 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी और महाराष्ट्र वन सेवा (मुख्य 2024) 28 से 31 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी।




 

MPSC आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 544 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनाथ और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 344 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क केवल डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

MPSC Recruitment आयुसीमा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें