फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIS Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sat, 30 Dec 2023 05:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BIS Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BIS Consultant Recruitment 2023: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सलाहकार पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 30 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

BIS Consultant Recruitment रिक्तियों का विवरण

भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से यह भर्ती अभियान संगठन में 107 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • आयुष विभाग: 04 पद

  • सिविल इंजीनियरिंग विभाग: 15 पद

  • रसायन विभाग: 06 पद

  • इलेक्ट्रोटेक्निकल विभाग: 06 पद

  • खाद्य एवं कृषि विभाग: 06 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 03 पद

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग: 07 पद

  • चिकित्सा उपकरण और अस्पताल योजना विभाग: 02 पद

  • मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग: 09 पद

  • प्रबंधन और सिस्टम विभाग: 05 पद

  • पेट्रोलियम कोयला और संबंधित उत्पाद विभाग: 05 पद

  • उत्पादन और सामान्य इंजीनियरिंग विभाग: 10 पद

  • सेवा क्षेत्र विभाग: 08 पद

  • परिवहन इंजीनियरिंग विभाग: 07 पद

  • कपड़ा विभाग: 08 पद

  • जल संसाधन विभाग: 06 पद

BIS Recruitment 2023 आयुसीमा

भारतीय मानक ब्यूरो में सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

बीआईएस में सलाहकार पदों पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीकी समिति के कार्यों में सहयोग करना होता है। इसमें विभागीय परिषद, विषय समिति, उपसमिति, पैनल, कार्यकारी समूह और अन्य समितियां शामिल होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें