फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान खो दी थी नौकरी?: ऑनलाइन पैसे कमाने के ये हैं 5 बेहतरीन विकल्प

Thu, 06 May 2021 04:10 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आज हम आपको 5 बेहतरीन विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
नौकरी के अवसर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान देश में करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए। जनवरी में आई अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक महामारी के दौरान नौकरी गवाने वालों में से 20 फीसदी अब भी बेरोजगार हैं। महामारी के इस दौर में जहां पेट्रोल से लेकर अस्पताल तक का खर्च बढ़ गया है, वहां बिना नौकरी परिवार को संभालना बेहद कठिन होता जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको- ब्लॉगिंग, यूट्यूब व इंस्टाग्राम जैसे 5 बेहतरीन विकल्प बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। पढ़िए…

विज्ञापन

ब्लॉगिंग: इस समय ब्लॉग पैसे कमाने का एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। अगर आपके पास लोगों को सिखाने या बताने के लिए कुछ दिलचस्प व मजेदार कहानियां हैं, तो आप ब्लॉग लिखकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। बस आपको वेबसाइट बनाकर अपने इस ज्ञान को लोगों के साथ बांटना होगा।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम:  अगर आपके पास स्मार्टफोन है और आप इंटरनेट व सोशल मीडिया चलाना जानते हैं, तो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर आप पैसे कमा सकते हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपको लगातार कुछ रोचक वीडियो अपलोड करने होंगे। यूट्यूब पर 1000 सब्सक्राइबर्स होने के बाद आपको मिलने शुरू हो सकते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर अच्छे फॉलोअर्स होने के बाद आप ब्रांड प्रमोशन कर पैसे कमा सकते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाकर: अगर आप एक अच्छे शिक्षक हैं और किसी एक विषय पर आपकी अच्छी पकड़ है, तो आपके लिए यह पैसे कमाने का यह माध्यम सबसे सही होगा। इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी साइट हैं, जिस पर आप अपने आपको रजिस्टर कर ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपके पास कंप्यूटर, वेब कैमरा और माइक्रोफोन होना चाहिए।
विज्ञापन

चित्र बनाकर: इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारी वेबसाइट्स हैं, जो चित्रकारों से चित्र खरीदकर बेचती हैं। अगर आप भी एक चित्रकार हैं, तो आपके लिए पैसे कमाने का यह बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए वेबसाइट्स चित्रकारों को लाखों रुपये तक देती हैं।

मार्केटिंग: एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए एक ब्लॉगर किसी एक कंपनी के प्रोडक्ट को सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बेचकर कमीशन कमा सकते हैं। महामारी के इस दौर, घर बैठे कमाई करने का यह एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें