फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा, यहां करें आवेदन

Tue, 05 Nov 2019 03:27 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:20 PM, 05-Nov-2019

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बीएसएससी उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक और राजभाषा सहायक (उर्दू) के पदों पर 1500 से ज्यादा भर्तियां करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2019 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2019 है। 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

05:10 PM, 05-Nov-2019

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2019 है।


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

04:03 PM, 05-Nov-2019

Air India Limited Recruitment 2019: एयर इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां सहायक पर्यवेक्षक के पदों पर होने जा रही हैं। उम्मीदवार संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन की अंतिम तिथि आज जल्द करें आवेदन...


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
03:16 PM, 05-Nov-2019

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा कई सरकारी बैंकों में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

02:51 PM, 05-Nov-2019

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने फार्मेसिस्ट, पैथोलॉजी लैब तकनीशियन, सहायक, ऑपरेशन थियेटर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए   आवेदन मांगे है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
01:58 PM, 05-Nov-2019

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 06 नवंबर, 2019 को समाप्त हो रही है। बता दें कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस नौकरी के संबंध में आगे दी गई विस्तृत जानकारी पढ़ें और दी गई लिंक से नोटिफिकेशन भी जरूर देखें।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

12:58 PM, 05-Nov-2019

KSP Recruitment 2019: कर्नाटक राज्य पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI- सिविल) के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां कुल 300 पदों पर होने जा रही है। 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

 

11:35 AM, 05-Nov-2019

टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) में कई पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां नर्स पर होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें 08 नवंबर, 2019 को बताए गए पते पर पहुंचना होगा। 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
 

10:51 AM, 05-Nov-2019

Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना ने नाविक (AA & SSR) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

10:25 AM, 05-Nov-2019

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर, 2019 (दोपहर 05:00 बजे तक) बंद कर दी जाएंगी। 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
 

09:31 AM, 05-Nov-2019

LPSC Recruitment 2019: द्रव नोदन प्रणाली केंद्र में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां वैज्ञानिक / इंजीनियर के पदों पर हो रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 05 नवंबर, 2019 यानी आज निर्धारित की गई है। 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

09:08 AM, 05-Nov-2019

LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा, यहां करें आवेदन

आजकल सरकारी नौकरी पाने की इच्छा हर युवा रखता है। अगर आप सरकारी जॉब जैसे SSC, Bank Clerk, Bank PO, Railway व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो यह खबर आपके काम आ सकती है, इस नवंबर महीने में कई सरकारी विभागों में नाैकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। तो कई विभागों में आवेदन करने की अंतिम तिथियां भी नजदीक हैं। वे युवा जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हैं, कभी-कभी उन्हें पता ही नहीं चलता है की किस विभाग में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है या किसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन से संबंधित जानकारी दे रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है, और कुछ की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पढ़ते हैं आगे...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें