फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari job LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन, लें पूरी जानकारी

Mon, 02 Dec 2019 04:28 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:28 PM, 02-Dec-2019

बिहार पुलिस विभाग ने बिहार सैन्य पुलिस एवं पुलिस के अन्य पदों के लिए सीधी भर्ती हेतु ड्राइवर कांस्टेबल के कुल 1722 पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट csbc.bih.nic.in से या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:43 PM, 02-Dec-2019

CPCL Recruitment 2019 : चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। बता दें की ये भर्तियां जूनियर इंजीनियरिंग सहायक, जूनियर नर्सिंग सहायक और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर होने जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:39 PM, 02-Dec-2019

CBSE Recruitment 2019 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, एनालिस्ट आईटी, अकाउंटेंट समेत कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:23 PM, 02-Dec-2019

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए चाैथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 26 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 03 दिसंबर, 2019 तक चलेगी। रिक्त जिलावार पदों की जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
 

12:56 PM, 02-Dec-2019

UKSSSC Recruitment 2019 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे आज ही आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:03 PM, 02-Dec-2019

CISF Recruitment 2019 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां हेड कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2019 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:30 AM, 02-Dec-2019

भारतीय डाक विभाग में बपंर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब नजदीक है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया था।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

09:20 AM, 02-Dec-2019

RRC North Eastern Railway Recruitment 2019: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) ने अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। रेलवे में अनेक पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:14 AM, 02-Dec-2019

Sarkari job LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन, लें पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी करने की इच्छा सबको होती है। रेलवे हो या एसएसी, नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते ही हैं। इसके अलावा बैंक के पदों पर, टीचर के पदों पर नौकरी के लिए भी हजारो-लाखों उम्मीदवार अपना लक अजमाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहां मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें