आधिकारिक सूचना और इंटरव्यू शेड्यूल
आईबीपीएस की वेबसाइट पर प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, "प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती की सामान्य प्रक्रिया (CRP PO/MT-XIV) के तहत दस्तावेज़ अपलोड करने का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।"
फरवरी में हो सकता है साक्षात्कार
इंटरव्यू राउंड संभावित रूप से फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्थान, तारीख और समय से संबंधित जानकारी कॉल लेटर/एडमिट कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
यह साक्षात्कार 100 अंकों का होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 35% अंक अनिवार्य होंगे।
IBPS PO 2024: भर्ती प्रक्रिया और रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत 3955 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों को भरा जाएगा।
- पंजीकरण प्रक्रिया: 1 अगस्त 2024 को शुरू हुई और 21 अगस्त 2024 को समाप्त हुई।
- इंटरव्यू का आयोजन: देशभर के चयनित केंद्रों पर किया जाएगा।
दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया
इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस पीओ 2024 डॉक्यूमेंट अपलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।