कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा विशिष्ट पद के आधार पर भिन्न होती है, जिसमें ऊपरी सीमा 48 वर्ष है। इन सभी रिक्तियों के लिए पदानुसार योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार विस्तृत विवण अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। कुल 100 अंकों के लिए प्रश्नों की कुल संख्या 100 है। उम्मीदवार द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 की नकारात्मक अंकन लागू है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करके खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और पद-संबंधी विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, आदि) की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।