LIC AAO 2025 Mains: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एएओ मुख्य परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग में बदलाव किया है। नई अधिसूचना के अनुसार, पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय अब सुबह 7 बजे निर्धारित किया गया है। यह निर्णय सभी परीक्षार्थियों के आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू और समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।
एलआईसी की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पहले तय की गई रिपोर्टिंग टाइमिंग को आगे बढ़ाया गया है ताकि परीक्षा से पहले की सभी औपचारिकताएं जैसे आधार सत्यापन, बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ कैप्चर, दस्तावेज़ जांच, दिशा-निर्देशों की घोषणा और लॉगिन प्रक्रिया आदि बिना किसी देरी के पूरी की जा सकें।