फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPHC Judicial Translator 2024: न्यायिक अनुवादक पद के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, 35 साल वाले कर सकते हैं आवेदन

Mon, 30 Sep 2024 01:00 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPHC Judicial Translator 2024: न्यायिक अनुवादक पद के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, 35 साल वाले कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPHC Judicial Translator 2024: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ( एमपीएचसी ) 2024 में जूनियर न्यायिक अनुवादक पदों की भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए विंडो आज बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें मध्य प्रदेश में कुल 45 जूनियर न्यायिक अनुवादकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक अनुवाद के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 743.40 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 943.40 रुपये शुल्क जमा करना होगा। 

अनारक्षित श्रेणियों/अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए- 943.40 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग श्रेणी- 743.40 रुपये

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: 1 जनवरी, 2024 तक 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता: विधि स्नातक और अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट/रिजल्ट' टैब पर जाएं।
  • 'ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र - यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें।
  • आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें