फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS II 2021: 339 पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, यहां पढ़िए डिटेल्स

Tue, 24 Aug 2021 11:00 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC CDS II 2021 - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग 24 अगस्त, 2021 को यूपीएससी सीडीएस II 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने संयुक्त रक्षा सेवा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण प्रक्रिया 4 अगस्त, 2021 को शुरू हुई थी।

यह है पदों का विस्तृत विवरण

यह भर्ती अभियान 339 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी में 100 रिक्तियां, भारतीय नौसेना अकादमी में 22 रिक्तियां, वायु सेना अकादमी में 32 रिक्तियां और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में 185 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी सीडीएस II 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

• यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।

• होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस II 2021 लिंक पर क्लिक करें।

• एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।

• आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

• एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
• आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

• पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


आवेदन करने के लिए जमा करना होगा इतना शुल्क

अभ्यर्थियों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, या भारतीय स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें