फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC Apprentice 2024: ओनएनजीसी में आईटीआई और ग्रेजुएट पास अप्रेंटिस का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 25 Oct 2024 08:03 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी में ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आईटीआई और स्नातक पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका मिला है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पंजीकरण का आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ONGC Apprentice Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो कि आज बंद होने वाली थी। जिसे बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 नवंबर यानी आज तक तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। परिणाम 15 नवंबर को घोषित किया जाना था।

विज्ञापन

ONGC Apprentice Vacancy: ओएनजीसी में अप्रेंटिस रिक्ति विवरण

ओएनजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीआई और स्नातक अप्रेंटिस के 2237 पदों को भरेगा। क्षेत्रवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
क्षेत्र रिक्त पदों की संख्या
उत्तरी क्षेत्र 161
मुंबई सेक्टर 310
पश्चिमी क्षेत्र 547
पूर्वी क्षेत्र 583
दक्षिणी क्षेत्र 335
केंद्रीय क्षेत्र 249
कुल 2237

चयन प्रक्रिया


ओएनजीसी के अप्रेंटिस के पदों के लिए जारी चयन विज्ञापन के अनुसार निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। यदि समान संख्या में मेरिट हुई तो, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। एक निश्चित तिथि पर ज्वाइन करने से पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

अभ्यर्थी की आयु सीमा 25.10.2024 तक 18 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थी/आवेदक की जन्मतिथि 25.10.2000 से 25.10.2006 के मध्य होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें