आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती का आवेदन 16 नवंबर से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 होगी। वहीं पूरा प्रपत्र जमा करने की भी आखिरी तारीख 15 दिसंबर ही है।
इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र
भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी : 0/-
एससी / एसटी : 0/-
सेना टीजीटी 137 परीक्षा 2022-23 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।