फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालयों में चार हजार से ज्यादा नौकरियां, आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन का मौका

Wed, 09 Nov 2022 09:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Kendriya Vidyalaya Vacancy: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने टीजीटी, पीजीटी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
KVS Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Teacher Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने टीजीटी, पीजीटी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक और अधिकारी हैं, वे अब 12 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है कि नियंत्रण अधिकारी द्वारा आवेदन लिंक बनाने और सभी कर्मचारियों के लिए फॉर्म एप्लीकेशन जनरेट करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर, 2022 से बढ़ाकर 12 नवंबर, 2022 तक कर दी गई है। 

KVS Recruitment 2022: कुल 4014 रिक्तियों को भरा जाएगा

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4014 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 278 रिक्तियां प्रिंसिपल के पद के लिए, 116 वाइस प्रिंसिपल के लिए, 07 वित्त अधिकारी के लिए, 22 सेक्शन ऑफिसर के लिए, 1200 पीजीटी, 2154 या टीजीटी के लिए और 237 रिक्तियां प्रधानाध्यापक के लिए हैं। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

KVS Recruitment 2022: 12 नवंबर तक करना होगा आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले नौ नवंबर, 2022 तक है जिसे अब 12 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022 थी जो कि यथावत है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें