अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और यूपी होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्द ही खुशखबरी मिल सकती हैं। खबर है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग इस माह के अंत तक 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर बम्पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिले आंकड़ों की मानें तो वर्तमान में 90 हजार होमगार्ड सिपाही ही कार्यरत हैं जबकि पदों की संख्या 1,18,190 के करीब है। वहीं, प्रतिवर्ष लगभग पांच हजार सिपाही रिटायर्ड भी हो जाते हैं। ऐसे में प्रदेश में होमगार्डों की काफी कमी है। माना जा रहा है कि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है और होमगार्ड विभाग अब राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं तो आप हर अपडेट पाने के लिए लगातार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा सरकारी नौकरी के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस Free Home Guard Online Classes- Join Now की मदद ले सकते हैं।
शारीरिक मापदंड पुरुष अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी ऊंचाई 168 सेमी 150 सेमी दौड़ 5 किमी 24 मिनट में 2.5 किमी 18 मिनट सीना 80 से 85 सेमी माप से बाहर रखा जाएगा लम्बी कूद 12 फिट 8 फिट
इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ओर से अभी तक जारी नियमावली के अनुसार, होमगार्ड सिपाही के नए रंगरूट को 42 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, जिसमें कैंडिडेट्स को आधुनिक हथियारों और युद्ध कौशल समेत अन्य जरूरी ट्रेनिंग मुहैया कराई जाती है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अब प्रशिक्षण अवधि को 42 दिन से बढ़ाकर 62 दिन जा रहा है। इसलिए इस संबंध में और अधिक आधिकारिक जानकारी होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही साझा की जा सकती है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।विज्ञापन विज्ञापन