उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को खत्म हुए एक महीना हो चुका है और अब इसमें शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की थी और अभ्यर्थियों से अपील की मांग की थी। अभ्यर्थियों द्वारा अपील की गई आपत्ति पर विचार किए जाने के बाद बोर्ड संशोधित उत्तरकुंजी जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार, इसमें साझा की गई समस्त जानकारी अंतिम होगी जिसमें कैंडिडेट्स को किसी भी तरह आपत्ति दर्ज करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है लेकिन अनुसान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में यह उत्तरकुंजी जारी की जा सकती है जिसके बाद अभ्यर्थियों के रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स FREE Current Affairts- Download Now की मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।
क्या डेट तक रिजल्ट जारी किए जाने का है अनुमान
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।
कब तक किया जा सकता है PST का आयोजन
यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।